Home » भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार बेतुका क्यों? इससे पूर्व ये चार देश भी उठा चुके कदम
खेल

भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार बेतुका क्यों? इससे पूर्व ये चार देश भी उठा चुके कदम

पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया है। रविवार को पाकिस्तान सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि पाकिस्तान टीम आगामी विश्व कप में खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले का बहिष्कार करेगी। पीसीबी को उसके इस फैसले का अंजाम भी भुगतना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मामले में हस्तक्षेप किया है और उसे पीसीबी से आधिकारिक सूचना मिलने का इंतजार है। अगर पाकिस्तान इस रवैये पर अडिग रहा तो उसके भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बेवजह अड़ियल रवैया अपना रहा पाकिस्तान :  यह पहला मौका नहीं है जब किसी टीम ने विश्व कप में मुकाबले के बहिष्कार का फैसला लिया है। इससे पहले चार टीमें ऐसा कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा के चलते ऐसे फैसले किए। लेकिन पाकिस्तान को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं। 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला भी कोलंबो में खेला जाना था, अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मैच भी श्रीलंका में ही कराया जाएगा। इसके बावजूद पाकिस्तान ने बिना किसी वजह के भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान कर दिया है।

पाकिस्तान पर क्या कड़े फैसले ले सकता है आईसीसी?

  • पाकिस्तान बहिष्कार की नौटंकी कर रहा है, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
  • आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस बहिष्कार के परिणामस्वरूप दंडात्मक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
  • इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अंक काटे जाएंगे।
  • पाकिस्तान को आईसीसी रैकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इतना नहीं आईसीसी से मिलने वाले राजस्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
  • आईसीसी सदस्य देशों की शीर्ष टीमें पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर सकेंगी।
  • पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अन्य टीमों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर भी रोक लगना संभव है।

पाकिस्तान के बहिष्कार से भारत को होगा फायदा :  पाकिस्तान के बहिष्कार से भारत को ही फायदा पहुंचेगा। पाकिस्तान अगर मैच नहीं खेलता है तो भारत को दो अंक मिलेंगे, जबकि आईसीसी के पास पीसीबी पर पेनल्टी लगाने का अधिकार भी होगा। वॉकओवर के लिए भारतीय टीम को टॉस के दौरान मैदान पर मौजूद रहना होगा और भारतीय टीम मुकाबले के लिए श्रीलंका जाएगी। एक बार अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए मौजूद नहीं रहे तो मैच रेफरे भारत को दो अंक देने का एलान कर देंगे।
पाकिस्तान ने सिर्फ ग्रुप चरण का किया जिक्र :  पाकिस्तान की सरकार ने जब यह एलान किया कि उनकी राष्ट्रीय टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलेगी तो उसमें सिर्फ ग्रुप चरण का जिक्र था। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर नॉकआउट चरण या फाइनल में दोनों टीमें एक दूसरे के सामने आती हैं तो पाकिस्तान का रुख क्या होगा? अगर पाकिस्तान वहां भी इसी रुख पर कायम रहता है तो भारत को ही फायदा पहुंचेगा। यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है।

Search