वैभव सूर्यवंशी की आंखों में उस वक्त आंसू आ गए जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच छक्के और एक चौका लगाने के बाद आउट हुए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट कर वापस भेजा। इसका वीडियो अब सामने आया है।
वैभव सूर्यवंशी भी कमाल के खिलाड़ी हैं। जब भी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते हैं, सभी लोग सांसें थामकर मैच देखते हैं। मंगलवार रात भी ऐसा ही हुआ। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने एक तूफानी पारी खेली, लेकिन वे उसे बड़े रनों में तब्दील नहीं कर पाए। वैभव की रनों की भूख कभी खत्म नहीं होती। शायद यही कारण है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ वे आक्रामक पारी खेलने के बाद जब आउट हुए तो रोते हुए नजर आए। हो सकता है कि आपने ये वीडियो मिस कर दिया हो, लेकिन अब एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर निराशा साफ दिख रही है।
ये सच में बच्चा है
पहले सामने वाले बॉलर को छक्के और छक्के मारकर रुलाता हे फिर आउट होने पर खुद रोता
हाथी घोड़े पालकी खेलने की उम्र में वर्ल्ड बेस्ट
बॉलर के जज्बात से खेलता हैबच्चा है दो बार बैटिंग तो देनी चाहिए 😅 pic.twitter.com/9ql7MZYCvk
— Rakesh 2.0 🇮🇳 (@TheRakesh_IND) April 8, 2026
जसप्रीत की पहली ही बॉल पर ठोका छक्का, बुमराह भी मुस्कराते हुए आए नजर : आज की तारीख में जसप्रीत बुमराह भारत ही नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उनकी पहली ही बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार छक्का ठोक दिया। ये नजारा अपने आप में गजब का था। जब जसप्रीत बुमराह वापस अपने रनअप की ओर आ रहे थे, उनके चेहरे पर निराशा नहीं, बल्कि खुशी थी। बुमराह को शायद लग रहा होगा कि भारत का एक और स्टार बल्लेबाज तैयार हो रहा है। इस ओवर में वैभव ने बुमराह को कुछ और अच्छे स्ट्रोक लगाए और रन बनाए।
शार्दुल ठाकुर ने वैभव को भेजा पवेलियन : इसके बाद जब गेंदबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर आए तो उन्होंने अपनी ओवर की आखिरी बॉल पर उन्हें आउट कर दिया। वैभव ने 14 बॉल पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें एक चौका और पांच छक्के शामिल रहे। वैभव जब आउट हुए, तब तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच ओवर में 80 रन बना लिए थे। जब वैभव आउट होकर पवेलियन जा रहे थे, तब उनके चेहरे पर निराशा के भाव साफ नजर आ रहे थे।
वैभव का रोते हुए वीडियो वायरल : इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे वापसी के वक्त अपने आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही निराशा में बल्ला भी जमीन पर पटकते हैं। वैभव शायद और बड़ी पारी खेलने की चाहत रखते होंगे। हो सकता है कि ये वीडियो आपने मिस कर दिया हो, लेकिन अब सीधे स्टेडियम से ही ये वीडियो सामने आया है। उम्मीद है कि वैभव आने वाले वक्त में और भी रन बनांएगे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।







