क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कई साल बाद भी उनका खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है।
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आए। सचिन द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके परिवार के साथ बिताए गए हल्के-फुल्के और मनोरंजक पल देखने को मिलते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
प्राइवेट जेट बना क्रिकेट का मैदान : वीडियो में सचिन तेंदुलकर प्राइवेट जेट के केबिन के भीतर बल्ला थामे बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने सॉफ्ट रेड बॉल से गेंदबाजी उनकी बहू सानिया चांदोक कर रही हैं, जबकि बेटी सारा तेंदुलकर फील्डिंग करती नजर आती हैं। वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा, ‘ऊंचाई चाहे कितनी भी हो, जुनून और जज्बा नहीं बदलना चाहिए।’
Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye. 😄 pic.twitter.com/TPbsNUe2Op
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 12, 2026
सारा ने की विकेट की अपील, सचिन ने दिया मजेदार जवाब : वीडियो के दौरान एक गेंद पर सारा मजाकिया अंदाज में सचिन को आउट देने की अपील करती हैं। इस पर सचिन मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी। कभी भी नहीं।’ उनकी यह बात सुनकर विमान में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।







