आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसमें उससे पहले सभी टीमें वॉर्मअप मुकाबलों में अपनी तैयारियों को परख रही हैं। इसी में नेपाल टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपना दूसरा वॉर्मअप मैच भी एकतरफा अपने नाम किया।
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड का आगाज होने में अब 48 घंटों से भी कम का समय बचा है। इससे पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमें अपनी तैयारियों को परखने के लिए वॉर्मअप मुकाबला खेल रही हैं, जिसमें एक नाम भारत के पड़ोसी देश नेपाल की टीम का नाम भी शामिल है।
इस बार नेपाल क्रिकेट टीम से सभी को काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, जिसमें वॉर्मअप मुकाबलों में उनके प्रदर्शन को देखने के बाद इसे और पुख्ता माना जा सकता है। रोहित पौडेल की कप्तानी खेलने वाली नेपाल की टीम ने अपने दूसरे वॉर्मअप मुकाबले में कनाडा की टीम के खिलाफ एकतरफा 6 विकेट से जीत दर्ज की।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेपाल की टीम का ये प्रदर्शन उनके ग्रुप में शामिल बाकी टीमों के लिए बड़ा संदेश भी है, जिसमें कई भी उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। नेपाल को ग्रुप-सी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ इंग्लैंड, इटली, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीम से उनका सामना होगा। नेपाल को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 8 फरवरी को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।
जिम्बाब्वे को ओमान ने दी मात : ओमान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले 5 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ अपनी तैयारियों को लेकर बाकी टीमों को मैसेज दे दिया है। जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में ही कामयाब हो सकी। वहीं ओमान की टीम ने इस टारगेट का पीछा 19.2 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर कर लिया, जिसमें उनकी तरफ से जतिंदर सिंह ने शानदार 55 रनों की पारी खेली।







