आईपीएल के सीजन जहां एक ओर टीमों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है, वहीं बल्लेबाजों के बीच भी जंग हो रही है। यही वजह है कि ऑरेंज कैप की रेस अब और भी दिलचस्प होती जा रही है। इस साल टॉप 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चार भारतीय हैं। हां, ये बात अलग है कि पहले नंबर पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने कब्जा जमा रखा है, लेकिन रनों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है।
विराट कोहली तीसरे और वैभव सूर्यवंशी नंबर चार पर : सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। कोहली ने अब तक 6 मैच इस साल के आईपीएल में खेलकर 247 रन बना लिए हैं। उनका औसत 49.40 का है और वे 157.32 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इस लिस्ट में चौथा नाम वैभव सूर्यवंशी का है। वे छह मैच खेलकर 246 रन बना चुके हैं। यानी विराट कोहली से केवल एक रन कम है। वैभव ने अब तक 41.00 के औसत और 236.54 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वैभव ने 24 चौके और 20 छक्के लगाए हैं।
रजत पाटीदार का नाम भी टॉप 5 में शामिल :टॉप 5 बल्लेबाजों आखिरी नाम रजत पाटीदार का है, जो आरसीबी के कप्तान भी हैं। रजत पाटीदार ने 230 रन अपने खाते में डाल लिए हैं। उन्होंने 46.00 के औसत और 212.96 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। रजत ने 12 चौके और 22 छक्के लगाए हैं, जो वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा हैं। आने वाले दिनों में जब मैच होंगे तो इस लिस्ट में भी फेरबदल होंगे। देखना होगा कि आखिर में कौन सा खिलाड़ी बाजी मारता है।







