Home » आईपीएल ने सुनाई सजा : KKR के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर लगाया गया जुर्माना
खेल

आईपीएल ने सुनाई सजा : KKR के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर लगाया गया जुर्माना

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें मैच के दौरान गुस्से में किए गए व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यह घटना मैच के पांचवें ओवर में हुई, जब रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट दिया गया। इस फैसले के बाद वह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में आकर उन्होंने बैट से बाउंड्री कुशन पर मारा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना हेलमेट भी डगआउट की ओर फेंक दिया, जो आईपीएल के आचार संहिता के खिलाफ है।

आईपीएल ने सुनाई सजा :  आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘अंगकृष रघुवंशी, कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज और विकेटकीपर, पर मैच नंबर 38 में आचार संहिता के लेवल-एक के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है।’ आगे बताया गया कि उन्होंने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान उपकरण या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।

खिलाड़ी ने मानी गलती :  रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है। आईपीएल नियमों के अनुसार, लेवल-एक के उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है। लखनऊ के खिलाफ यह मैच केकेआर ने सुपर ओवर में जीता था, लेकिन इस जीत के बीच रघुवंशी का यह व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। युवा खिलाड़ी से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती और यह टीम की छवि पर भी असर डालता है।

Search

Archives