Home » वैभव सूर्यवंशी का एक और कारनामा, Under 19 World Cup में रच दिया इतिहास
खेल

वैभव सूर्यवंशी का एक और कारनामा, Under 19 World Cup में रच दिया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में एक और धमाका किया है। वैभव ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में शतक लगाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और आठ छक्के लगाए।

वैभव सूर्यवंशी एक और बड़ा कारनामा कर दिया है। अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाकर वैभव ने नया इतिहास रचने का काम किया है। करीब 14 साल के वैभव ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव की शुरुआत भले ही धीमी हुई हो, लेकिन इसके बाद जब उन्होंने अपना गियर बदला तो इंग्लैंड के ​फील्डर पूरे मैच में दौड़ते हुए नजर आए। वे अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।

फाइनल में वैभव ने की धमाकेदार बल्लेबाजी :  अंडर 19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने सामने थीं। भारतीय कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत का पहला विकेट एरॉना जार्ज के रूप में जल्दी गिर गया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी मोर्चा संभाले रहे। उन्हें साथ मिला आयुष का। एरॉन के आउट होने के बाद वैभव ने अपने अंदाज में धमाकेदार तरीके से बल्लेबाजी शुरू कर दी और चौके छक्कों की झड़ी से लगा दी। अंग्रेज बल्लेबाजों को कुछ सूझ नहीं रहा था कि वे आखिर करें तो करें क्या। पहले वैभव ने अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद शतक तक तो कुछ ही देर में पहुंच गए।

अर्धशतक के बाद तेजी से शतक की ओर भागे वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 24 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन इसके बाद शतक से पहले ही आउट हो गए। इस बार जब फाइनल में टीम का मुकाबला हुआ तो उन्होंने 32 बॉल पर शतक लगाया। लेकिन अब आप ये भी जान लीजिए कि उनका शतक कितनी बॉल पर हुआ। वैभव ने अपनी सेंचुरी केवल 5 बॉल पर ही पूरी कर ली। इससे पता चलता है कि उन्होंने अर्धशतक और शतक के बीच में कितनी तेज दौड़ लगाई है। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और आठ छक्के आए।

Search

Archives