ए सीजन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण
नई दिल्ली। आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण करीब दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं। इसकी पुष्टि सीएसके फ्रेंचाइजी ने शनिवार को की।
रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा है। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन या उर्विल पटेल को सौंपी जा सकती है।
संभावित मिस होने वाले मैच
30 मार्चः राजस्थान रॉयल्स – चेन्नई सुपर किंग्स
3 अप्रैलः सीएसके – पंजाब किंग्स
5 अप्रैलः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – सीएसके
11 अप्रैलः सीएसके – दिल्ली कैपिटल्स
धोनी की अनुपस्थिति में सीएसके के लिए सीजन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण हो सकती है, खासकर फिनिशिंग और नेतृत्व के मामले में।
गौरतलब है कि एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे लगातार आईपीएल में सक्रिय हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 196 रन बनाए थे और टीम को कई मौकों पर संभाला था। 44 साल की उम्र में भी धोनी लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अब सभी की नजरें उनकी वापसी और सीएसके के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।







