देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 24-12-2025
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कार्यक्षमता और प्रबंधन में बेहतर होंगे। महत्वपूर्ण प्रयासों को गति देंगे। जिम्मेदारों से मेल मुलाकात होगी। कामकाजी योजनाएं आकार लेंगी। सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। शासकीय एवं प्रशासकीय प्रयास तेज होंगे। आर्थिक वाणि्िज्यक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सहज संवाद एवं संकल्प बनाए रखेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। सेवा क्षेत्र में बेहतर करेंगे। सक्रियता से काम लेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। विभिन्न मामले साधेंगे। सुख सौख्य बनाए रहेंगे। पेशेवर वार्ताएं बढ़ेंगी। पैतृक कार्य संवरेंगे।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
महत्वपूर्ण मामलो में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्यबल में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यां में रुचि रखेंगे। लंबित कार्यां में तेजी लाएंगे। इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी। सभी को जोड़ने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यां में हिस्सा लेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। हितलाभ संवार पर रहेंगे। आस्था अध्यात्मक को बढ़ावा मिलेगा। परिस्थितियां बेहतर होंगी। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बनी रहेगी। वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे। धर्म मनोरंजन बनाए रखेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
समय मिश्रित प्रभाव का बना हुआ है। रुटीन पर फोकस बनाए रखेंगे। व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें। सूझबूझ व विनम्रता से काम लें। व्यक्तिगत मामलों में व्यस्तता रहेगी। तर्कशीलता तथा तैयारी से आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। सामंजस्यता से काम लें। नीति नियम निरंतरता पर जोर बनाए रखें। अपनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। आकस्मिक लाभ की संभावना है। घर परिवार में शुभ कार्य होंगे। परिजनों का साथ विश्वास बनाए रखेंगे। नियम से चलें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
टीम भावना से कार्य करेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। हितलाभ और प्रभाव अपेक्षा से अच्छा बना रहेगा। करीबी सहयोगी होंगे। प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे। उन्नति और उछाल के अवसर रहेंगे। सभी का साथ सहयोग पाएंगे। सामर्थ्य में वृद्धि होगी। बड़े लक्ष्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। भूमि भवन के कार्य बनेंगे. पेशेवरता पर जोर देंगे। साथी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। टीम भावना बढ़ेगी। साझीदारी बढ़ाने का भाव रहेगा। निजी जीवन में हर्ष आनंद के क्षण बनेंगे। सक्रियता रखेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत लगन और सूझबूझ से कार्य संवारेंगे। परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे। कामकाज सामान्य बना रहेगा। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे।सेवा क्षेत्र से जुड़े जन प्रभावी रहेंगे। कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। प्रबंधन पर जोर बढ़ाएंगे। लोभ प्रलोभन से बचेंगे। आर्थिक नियंत्रण बढ़ाएंगे। बजट बनाकर चलेंगे। कामकाजी क्षमता में वृद्धि होगी। नए लोगों से सावधान रहें। लापरवाही पर अंकुश रखेंगे। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन से चलें। ठगों से दूरी बनाएं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पहल पराक्रम बढ़ाएंगें। स्पर्धा की भावना बढ़ेगी। सफलता का स्तर उूंचा होगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह से आगे बढ़ेंगे। अनोखे प्रयास बढ़ाएंगे। रचनात्मक कार्यां से जुडेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। शैक्षणिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे। योजनाओं में निरंतरता लाएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता संवरेंगी। लाभ प्रतिशत बेहतर होगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा। रुटीन संवारेंगे। अपनों से बनाकर चलेंगे। सजगता बनाए रखेंगे। बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनों से तर्क बहस में पड़ने से बचें। भावनात्मक दबाव में व्यवहारिक गलतियां करने से बचें। कामकाज पर फोकस रखेंगे। आकर्षक प्रस्ताव की प्राप्त होंगे। करियर व्यापार में सफलता मिलेगी। घर परिवार से करीबी बढ़ाएंगे। भव्य वाहन एवं मकान की अभिलाषा पूरी हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों में प्रभावशाली रहेंगे। उत्साह और सक्रियता से कार्य करेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखेंगे। लाभ सामान्य रहेगा। स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें। रुटीन बनाए रहेंगे। परिवार पर फोकस रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सामाजिक विषयों में गति लाएंगे। भाई बंधुओं से सानिध्य बढ़ाएंगे। कामकाज में प्रभाव बनाए रखेंगे। साहस पराक्रम में रुचि बढ़ाएंगे। मेलजोल में सहज रहेंगे। भेंटवार्ता में पक्ष में बनेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। संबंधों को संवारेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां में सक्रियता लाएंगे। लक्ष्य पूरा करेंगे। संवाद संपर्क बढ़ेगा। बंधुत्व की भावना बल पाएगीं। चर्चाओं में शामिल होंगे। कम दूरी की यात्रा संभव है। मित्रों का साथ पाएंगे। नवाचार पर जोर रहेगा। सबको जोड़कर आगे बढ़ेंगे। सहकारिता बढ़ेगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अपनों के लिए बड़प्पन की सोच बनाए रखेंगे। परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे। घर परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे। उत्सव आयोजन की रूपरेखा बनेगी। अतिथि का सत्कार करेंगे। संस्कार परंपराओं को निभाएंगे। वचन का पालन करेंगे। कुल कुटम्ब का साथ पाएंगे। हर्ष आनंद बढ़ेगा। साख सम्मान में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख वैभव बढ़ेंगे. बचत बैंकिंग कार्यां में रुचि लेंगे। भेंटवार्ता में बेहतर रहेंगे। जिम्मेदारों से मुलाकात होगी। दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
साख प्रभाव और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। सहकार और सृजनात्मकता का ध्यान रखेंगे। प्रभावशाली लोग मिलेंगे। लोगों का भरोसा जीतेंगे। विभिन्न मामलों में सफलता पाएगे। अलग अनोखा कर दिखाने की सोच रहेगी। समय सकारात्मक रहेगा। श्रेष्ठ कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय प्रदर्शन करेंगे। वातावरण की अनुकूलता रहेगी। कौशल में वृद्धि होगी। रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रयास फलेंगे. नवीन प्रयोगों में रुचि रखेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सभी क्षेत्रों में प्रभावी बने रहेंगे। सूझबूझ से चर्चा संवाद आगे बढ़ाएंगे। धूर्त व चालाक लोगों से सावधान रहें। आवश्यक निवेश पर जोर बना रहेगा। बजट पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। लोभ व प्रलोभन में नहीं आएं। विपक्षियों से सावधान रहें। सूझबूझ से आगे बढेंगे। आय पूर्ववत् रहेगी। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। दूर देश के मामले सकारात्मक रहेंगे। न्यायिक विषयो में ढिलाई से बचें। रिश्ते संवरेंगे। दान धर्म बढ़ेगा। दिखावे में रुचि बढ़ेगी। उधार से बचें। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
हितलाभ का प्रतिशत उूंचा रहेगा। सकारात्मक परिणामों से उत्साह बना रहेगा। आर्थिक लक्ष्य साधने में सफल होंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे। अनुशासन से काम लेंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे। संरक्षण में आगे रहेंगे। तर्कपूर्ण व्यवहार रखेंगे। अच्छे लाभ की संभावना रहेगी। विस्तार योजनाएं आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यां में शीघ्रता करेंगे। कई स्त्रोतों से आय होगी। अवसर भुनाएंगे। मित्रों को वरीयता देंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।
![]()







