देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 04-12-2025
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
करियर एवं व्यापार में प्रभावशाली रहेंगे। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। पेशेवर संबंध विकसित होंगे। सभी को प्रभाव में लेने में सक्षम होंगे। प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे। नेतृत्व क्षमता संवरेगी। कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे। धनधान्य में वृदिध होगी. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे। करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आय के स्त्रोत सृजित होंगे। नियम पालन रखेंगे।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
इच्छित सफलता से उत्साहित बने रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। सहकर्मी सहायक होंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। बड़प्पन बनाए रखेंगे। प्रशासन प्रबंधन के कार्य पक्ष में बनेंगे। पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे। अनुभव का लाभ मिलेगा। सभी सहयोग होंगे। करियर कारोबार में प्रभाव रखेंगे। अधिकारियें से सामंजस्य बढ़ाएंगे। चहुंओर शुभता रहेगी। शासकीय विषय बनेंगे। पुरस्कृत हो सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सभी क्षेत्रों में प्रभाव बना रहेगा। धर्म और भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। अपेक्षा से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आस्था और विश्वास से चहुंओर सफलता पाएंगे। कार्य व्यापार में उछाल आएगा। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। सभी क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। मित्रों का साथ पाएंगे। शिक्षा पर जोर देंगे। चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे। योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे। अध्यात्म में रुचि लेंगे। लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे। यात्रा होगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिजनों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यां में धैर्य बनाए रखें। स्मार्ट डिले की नीति अपनाना बेहतर होगा। जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे। व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे। जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे। मितभाषी रहें। बड़ों की सुनें। सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा। स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं। लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं। जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें। अत्यधिक भार उठाने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सीख सलाह से आगे बढ़े।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
साझेदारी पर जोर रहेगा। सहकारिता से विभिन्न कार्या में सफलता मिलेगी। समय प्रबंधन बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। सामंजस्यता बनाए रखेंगे। संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश होगी। व्यक्तिगत प्रयासों को बल मिलेगा। वाणी व्यवहार में संतुलन बनाए रखेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे। कार्ययोजनाओं को गति देंगे। स्थिरता में वृद्धि होगी। विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। बड़े लक्ष्य रखेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मित्रों की मदद बनी रहेगी। आवश्यक कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। पेशेवर प्रयास बनाए रखेंगे। सक्रियता व संतुलन से आगे बढ़़ेंगे। अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे। सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे। बजट से चलेगे। उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे। लेन देन में सावधानी बढ़ाएंगे। निवेश पर नियंत्रण रखेंगे। बहकावे में न आएंगे। क्षमाशील बने रहेंगे। तार्किक विषयों में प्रभावी रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग बेहतर प्रदर्श्ज्ञन करेगा। संकोच बना रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। करीबियों से प्रेम स्नेह बनाए रखेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। परिवार में सुख सौख्य सहजता रखेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे। बौद्धिक कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे। कला कौशल संवार पर रहेगा। सभी क्षेत्रो में उचित जगह बनाए रखेंगे। प्रेम में सफल होंगे। मन के मामले बनेंगे। प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे। भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता रखेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आवश्यक कार्या में सहजता बनाए रखें। आशंकाओं मुक्त रहने का प्रयास बनाए रखें। परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। परिजनों से सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे। भावावेश में निर्णय नहीं लेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे। निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें। संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे। भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
साहस पराक्रम और सहकारिता की भावना बढ़ेगी। संपर्क का दायरा बड़ा होगा। लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा। बंधुत्व को बल मिलेगा। धर्म धैर्य बना रहेगा। सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे। साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। जिम्मेदारों से भेंट होगी। वातावरण अनुकूल रहेगा। संबंधों का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे। सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। संकोच दूर होगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर परिवार में उत्साह बना रहेगा। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। कुल कुटुम्ब के साथ हर्ष आनंद के क्षण बनेंगे। उत्सव का वातावरण रहेगा। परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा। संस्कारों को बल मिलेगा। निजी जीवन में शुभता रहेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। कारोबार में तेजी रखेंगे। मधुर व्यवहार बढ़ेगा। सभी का मन जीतेंगे। भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे। स्वजनों से भेंट होगी। अतिथि आगमन बना रहेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। मान सम्मान देंगे। सुखद यात्रा संभव है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
हितलाभ अपेक्षा से अच्छा रहेगा। आवश्यक कार्यां में तेजी दिखाएंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। लंबित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। कला कौशल संवारेंगे।नीति नियम बनाए रखेंगे। साझा कार्य बनेंगे। संकोच दूर होगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। आर्थिक प्रयास संवरेंगे। खुशियां साझा करेंगे। संपर्क का लाभ उठाएंगे। भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे। नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे। पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। रक्त संबंधों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
खर्च निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें। विभिन्न मामलों में सूझबूझ से काम लें। पेशेवर कार्यां को जल्द पूरा करें। आर्थिक गतिविधियों में रुचि दिखाएं। रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। खर्च में सजगता रखेंगे। सहजता से आगे बढ़ेंगे। कामकाज सामान्य रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी न दिखाएं। पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे। ठगों से बचें। सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें। विविध मामले प्रभावित रह सकते हैं।
![]()







