देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 26-02-2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सूझबूझ और सामंजस्य से आगे बढ़ते रहें। लेनदेन पर नियंत्रण बढ़ाएं। दूर देश के मामलों में सक्रियता बनी रहेगी। नीति नियम और व्यवस्था का सम्मान करेंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी। स्पष्टता बनाए रखेंगे। ठगों एवं धूर्तां से दूर रहें। नीति नियम बनाए रखेंगे। आवश्यक सूचना मिल सकती है। प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाएंगे। यात्रा हो सकती है। सभी का सम्मान बनाए रखेंगे। बैर व क्रोध से बचाव रखेंगे। लेनदेन के प्रयासों में स्मार्टनेस बढ़ाएंगे। कामकाज सामान्य बना रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
करियर व्यापार में तेजी से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन बेहतर बना रहेगा। लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। पेशेवर प्रयासों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। विभिन्न उपलब्धियां बढ़ेंगी। उल्लेखनीय मामले बनेंगे। पेशेवर योजनाएं फलेंगी। अधिकारियों से भेंट होगी। आर्थिक वाणिज्यिक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। परिजनों का सहयोग रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक वक्त बिताएंगे। सक्रियता बनाए रहेंगे।संकोच दूर होगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
उच्च मनोबल से महत्वपूर्ण प्रयासों को लक्ष्य तक पहुंचाएंगे। प्रबंधकीय और प्रशासनिक दखल बढ़ाएंगे। कामकाज उम्मीद के अनुरूप बनाए रखेंगे।जिम्मेदारों और वरिष्ठों से सलाह लेंगे। भावनात्मक मजबूती रखेंगे। सत्ता संबंधी के मामले पक्ष में बनेंगे। पैतृक कार्यां में लाभ होगा। सफलता प्रतिशत संवार पर रहेगा। सभी क्षेत्रों में सक्रियता बनाए रखेंगे। करीबियों का सहयोग रहेगा। सभी का विश्वास पाएंगे। पद प्रतिष्ठा से जुड़े मामले संवरेंगे। भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे। आत्मविश्वास उूंचा रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धर्मकार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। भाग्य से परिणाम संवरेंगे। विभिन्न कार्यां और अनुबंधों को आगे बढ़ाएंगे। संपर्क संवाद पर जोर बना बना रहेगा। सभी मामलों में सक्रियता बनाए रखेंगे। पुण्यार्जन बढ़ेगा। संकोच छोड़ेंगे. बड़प्पन बढ़ेगा। सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ लेंगे। विभिन्न योजनाओं में गति आएगी। बड़े लक्ष्य साधेंगे। उच्च शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। लंबित योजनाएं संवरेंगी। भेंटवार्ता में सहज होंगे। इच्छित परिणाम बनेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ने में सहजता रहेगी। बहस विवाद से बचेंगे। नीति नियम बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य की सजगता बढ़ाएंगे। पूर्व मामले उभर सकते हैं। विरोधी सक्रियता रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां में धैर्य दिखाएं। सामंजस्यता बनाए रखें। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति लापरवाही न दिखाएं। भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएं। बड़ों के सानिध्य पर जोर दें। परिजनों से सीख सलाह रखेंगे। आकस्मिक घटनाक्रम रह सकते हैं। चालाक लोगों के प्रभाव में आने से बचें। नए संबंधों में सहज दूरी बनाए रखें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
साझा प्रयासों से सफलता प्रतिशत संवरेगा। उद्योग व्यापार के लाभ में अपेक्षित वृद्धि होगी। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। मित्र संबंधो में घनिष्ठता बढ़ेगी। आवश्यक कार्यां पर जोर देंगे। अनुबंधों में सक्रियता दिखाएंगे। दाम्पत्य में शुभता रहेगी। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत होंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे। विनम्रता बढ़ाएंगे। औद्योगिक प्रयासों को बढ़ाएंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। धनधान्य में बढ़त रहेगी। निसंकोच आगे बढ़ें। संबंध भुनाएं। फोकस और सहकार बढ़ाएं।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पेशेवर गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आवश्यक सूचना प्राप्त होगी। अनुपालन अनुशासन बढ़ाएंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। बजट के अनुसार आगे बढ़ेंगे। रुटीन बेहतर रखेंगे। व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष की सक्रियता बनी रहेगी। सावधानी से आगे बढ़ें। लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं। सजगता बनाए रहें। मेहनत के मामले संवरेंगे। तर्कशीलता एवं तथ्यात्मक व्यवहार रखें। सबसे बनाकर चलें। सेवा कार्यां में गति बनी रहेगी। कामकाज में प्रलोभन से बचेंगे। नीति नियमों में सजग रहेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उत्साह और मनोबल उूंचा बना रहेगा। निजी प्रयासों में तेजी बनाए रहेंगे। सक्रिय व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। कला कौशल में बेहतर होंगे। बौद्धिक प्रखरता बढ़ेगी। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। मेल मुलाकात में सहज रहेंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी। आज्ञाकारिता रखेंगे। विभिन्न परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे। उत्साह मनोबल से कार्य साधेंगे। सभी प्रभावित होंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत विषयों में अच्छा करेंगे। विनम्रता बनाए रखेंगे। परिजनों से करीबी बढ़ाएंगे। घर परिवार से सीख सलाह बनाए रखेंगे। वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएंगे। भवन वाहन की खरीदी में रुचि लेंगे। भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा। रहन सहन प्रभावी रहेगा। भावुकता नहीं दिखाएं। रिश्तों पर जोर रखेंगे। तर्क विवाद से दूर रहेंगे। घरेलु मामले सामान्य रहेंगे। व्यवहार में सहजता सजगता लाएं। उमंग उत्साह बना रहेगा।पेशेवर अच्छा करेंगे। प्रबंधन संवार पर रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पेशेवर मामलों में सक्रियता और संतुलन बनाए रखेंगे। लक्ष्य पर ध्यान देंगे। बंधुजनों और समकक्षों से सामंजस्य रखेंगे। साहस पराक्रम से सफलता बढ़ाएंगे। सहकार भावना बल पाएगी। वाणिज्यिक मामलों को गति देंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। कम दूरी की यात्रा संभव है। बड़ों का सानिध्य बना रहेगा। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे। महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। संबंधों में सहज रहेंगे। सामाजिक कार्यां में सफलता पाएंगे। भाईचारा बढ़ाने पर जोर रखेंगे। कारोबार में सक्रियता लाएंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
आत्मअनुशासन रखेंगे। घर परिवार के बड़ों की सुनेंगे। भेंटवार्ता और व्यवहार में बड़प्पन बढ़ाएंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखेंगे। घर में हर्ष आनंद बढ़ा रहेगा। जीवनस्तर संवार पर बना रहेगा। वाणी व्यवहार से सभी का मन जीतेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में समर्थन प्राप्त होगा। निजी मामले हल होंगे। मान सम्मान में वृद्धि बनी रहेगी। बचत बैंकिंग कार्यां में रुचि रहेगी। संग्रह संरक्षण पर ध्यान देंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। बड़ी सोच बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। व्यक्तिगत मामले पक्ष में रहेंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
निवेश कार्या में रुचि बढ़ाएंगे। न्यायिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाएंगे। समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। रिश्तों में विनम्रता बनाए रहेंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। लेनदेन पर ध्यान देंगे। लीगल विषयों में धैर्य बढ़ाएं। विदेश यात्रा की संभावना बनी रहेगी। अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा। कामकाज सामान्य रहेगा। जोखिम लेने से बचें। निवेश संबंधी मामले साधने का प्रयास रहेगा। अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी।
![]()







