Home » राजस्थान सीएम को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बीकानेर सेंट्रल जेल से आया कॉल
राजस्थान

राजस्थान सीएम को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बीकानेर सेंट्रल जेल से आया कॉल

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा को चौथी बार जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद आदिल नाम के एक कैदी ने दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीएम को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन के अधिकारी बीकानेर सेंट्रल जेल पहुंचे हैं।

एसपी कविंद्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपी ने बीकानेर सेंट्रल जेल से फोन किया और दावा किया कि वह मुख्यमंत्री को जान से मार देगा। पुलिस इसके बाद आनन-फानन में बीकानेर सेंट्रल जेल पहुंची और आदिल को हिरासत में लिया।

आरोपी का मोबाइन फोन बरामद

एसपी ने बताया कि उसके मकसद और फोन उसके हाथ कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदिल नशे का आदी है और उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हैं और वह पहले भी अपने हाथ की नस काट चुका है। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

बुधवार को डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को भी जयपुर सेंट्रल जेल के एक कैदी ने जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

पहले दो बार कहां से मिली थी धमकी?

सीएम भजनलाल शर्मा को इससे पहले दो बार दौसा सेंट्रल जेल से धमकी मिली चुकी है। वीवीआईपी को लगातार मिल रही धमकियों से पुलिस महकमा खौफ में आ गया है। डिप्टी सीएम को मिली धमकी के बाद एक दिन पहले ही खुद डीजीपी ने स्वीकार किया था कि हमारे सिस्टम में खामी है।

कैदी को बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने आदिल को बीते दिनों पाली से बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह पहले भी जेल में खुद की नसें काटने की कोशिश कर चुका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है

Search

Archives