Home » अजमेर की जेलर सुर्खियों में: महिला कैदियों को घर ले जाकर करवाती थी काम, गिरफ्तार
राजस्थान

अजमेर की जेलर सुर्खियों में: महिला कैदियों को घर ले जाकर करवाती थी काम, गिरफ्तार

जयपुर। अजमेर की महिला जेल में बंद कैदियों से अपने घर का काम करवाने के मामले में जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जेल में बंद महिला बंदियों से अपने अजमेर स्थित फ्लैट की सफाई करवाती थी। दो महिला बंदियों ने पुलिस को दिए बयान में जेलर के कारनामों का खुलासा किया है। इस मामले में जेल प्रहरी सोनिया फरार हैं।

पुलिस उप अधीक्षक शिवम चौधरी ने बताया कि जेलर ने महिला बंदियों को नियमों के विपरीत बिना निर्धारित प्रक्रिया तय किए जेल से बाहर लेकर गई थीं। मामला 12 जुलाई, 2026 का है। दिव्या ने सोनिया के साथ मिलकर जेल बंदियों को बाहर ले जाने की योजना बनाई थी।

आरोप है कि जेल के मुख्य प्रहरी ने इसका विरोध किया तो उसका धमकाया गया था। दो महिला बंदियों को एक से अधिक बार जेल से बाहर लेकर गई थी। इनमें एक आजीवन कारावास कारावास की सजा काट रही किरण और एक अन्य शामिल है। मामला सार्वजनिक होने पर दिव्या को निलंबित करते हुए जांच पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने बुधवार को दिव्या को गिरफ्तार कर लिया। जेल के मुख्य प्रहरी महिपाल ने 5 अगस्त, 2026 को दिव्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

Search