Home » दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित 3 की मौत
रायपुर

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित 3 की मौत

रायपुर-सरगुजा। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर लेदो नदी के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम बसंतपुर का रहने वाला अजय पोया (23 वर्ष) अपनी बाइक क्रमांक सीजी 30 ई- 2920 से गुरुवार शाम करीब 6 बजे वाड्रफनगर जा रहा था। बनारस-अंबिकापुर स्टेट हाईवे पर बसंतपुर और वाड्रफनगर के बीच स्थित लेदो नदी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक वाड्रफनगर की ओर से आ रही थी, जिसका नंबर सीजी 15 डीएच- 5747 था। दूसरी बाइक पर बसंतपुर निवासी विनोद कुमार (22 वर्ष), निराशो और मानपति सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक चालकों अजय पोया, विनोद कुमार के अलावा महिला निराशो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानपति गंभीर रूप से घायल हो गई है। सभी के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी तत्काल मौत हुई। राहगीरों ने इसकी सूचना बसंतपुर पुलिस को दी। पुलिस ने चारों को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अजय, विनोद और निराशो को मृत घोषित कर दिया, जबकि मानपति का इलाज जारी है। सूचना पर दोनों बाइक सवारों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों मृतकों के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Search

Archives