Home » भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या
रायपुर

भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या

रायपुर /नारायणपुर. नारायणपुर जिले में पिछली रात माओवादियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, माओवादियों की स्माॅल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में करीब 4 से 5 की संख्या में नक्सली उनके छोटे डोंगर स्थित घर पहुंचे थे। जहां सोफे पर बैठ टीवी देख रहे सागर साहू की कनपटी पर बंदूक रखकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की तरफ भाग निकले। इधर सागर साहू के परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Search

Archives