Home » ई-रिक्शा कारोबारी के घर से 25 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, नाबालिग भाई-बहन और प्रेमी गिरफ्तार
रायपुर

ई-रिक्शा कारोबारी के घर से 25 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, नाबालिग भाई-बहन और प्रेमी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में तीन दिन पहले सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले भाई-बहन और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शातिर चोरों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी सहित 28 लाख रुपए का रकम जब्त किया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में सामने आया था।
पुलिस के अनुसार कारोबारी प्रांजल डागा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह जगन्नाथ मंदिर के सामने डागा भवन में अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी वायम आटो के नाम से ई-रिक्शा डीलरशीप की दुकान है। 15 मई को सपरिवार घर में सोये हुए थे। सुबह पत्नी उठी तो देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ है और लॉकर में रखें सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम नहीं है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध का जांच विवेचना में लिया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रार्थी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। साथ ही पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में जानकारी ली गई। इसी दौरान घटना में शामिल नाबालिग की जानकारी प्राप्त हुई। नाबालिग को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। अपचारी बालक ने पुलिस को बताया कि अपनी दीदी निधि मानिकपुरी और उसके प्रेमी प्रेमी गौतम बघेल के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अपचारी बालक ने बताया कि मकान में प्रवेश कर कमरे में रखें आलमारी का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर अपनी दीदी निधि मानिकपुरी को दे दिया था। पुलिस टीम के सदस्यों ने निधि मानिकपुरी एवं गौतम बघेल की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से सोने- चांदी के जेवरात और नगदी सहित लगभग 28 लाख रूपये जब्त किया गया। चोरी के अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के मकानों से 5 मोबाईल फोन, चांदी के जेवरात नगदी रकम चोरी करना बताया। जिस पर उसके कब्जे से चोरी के 5 मोबाईल फोन, आधा किलोग्राम चांदी नगदी लगभग 30,000 रूपये जुमला कीमती लगभग 3,00,000 रूपये भी जब्त किया गया।—-

Search

Archives