Home » कई लोगों को ठोकर मारते हुए तेज रफ़्तार पिकअप बिजली पोल से टकराई, कई घायल
रायपुर

कई लोगों को ठोकर मारते हुए तेज रफ़्तार पिकअप बिजली पोल से टकराई, कई घायल

रायपुर।  तेज रफ्तार पिकअप ने कई लोगों को ठोकर मारते हुए बिजली के पोल से टकराई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं।  वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुढ़ियारी इलाके आज गुरूवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। लोगों को रौंदते हुए पिकअप बिजली खंभे में टकरा गई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का  सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि पिकअप नियंत्रण से बाहर हो गई और कई लोगों को रौंदते हुए बिजली खंभे से टकरा गई। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वीडियो जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।  घायलों का इलाज मेकाहारा में जारी है। मामले में पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ है। ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Search

Archives