रायपुर। खंडहर हो चुके एक मकान के कमरे में कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तेलीबांधा स्थित एक खंडहर हो चुके मकान के कमरे में कंकाल मिला है। मकान किसी डॉक्टर का बताया जा रहा है जो कई वर्षों से बंद पड़ा है और खंडहर में तब्दील हो चुका है। लोगों ने कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने जिले के सभी थानों से दो-तीन माह में गुम इंसानों की जानकारी मंगाई है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। कंकाल किसी महिला का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर कंकाल को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।







