Home » छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का समापन आज, सीएम विजेता खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत
रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का समापन आज, सीएम विजेता खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत

रायपुर। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुरस्कृत करेंगे। समापन समारोह का आयोजन आज शाम 4.30 बजे पीटीएस माना कैंप रायपुर में किया जाएगा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
ऐसा पहली बार हुआ है जब छत्तीसगढ़ में आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट की तर्ज पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दो खेलों रस्सा-कसी और गेड़ी दौड़ को भी शामिल किया गया था। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के सभी जिले की पुलिस और सभी बटालियन के जवान व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समापन अवसर पर स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की फेंसिंग टीम, कराटे टीम, पुलिस डॉग एवं अश्व दल के द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Search

Archives