Home » ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मारी टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत
रायपुर

ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मारी टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत

घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया
रायपुर-कांकेर। सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना में 5 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना कांकेर जिले के भानुप्रताप की है। हादसे के बाद घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार स्कूल से छुट्टी होने के बाद 12 स्कूली बच्चे ऑटो में सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। ऑटो आयुष केंद्र कोरर पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ऑटो को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 5 स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो छात्रों की मौत ले जाते वक्त हो गई। घायल 5 बच्चों को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसका ईलाज जारी है। वहीं घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है।

Search