Home » वेल्डिंग करते समय ट्रेलर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
रायगढ़

वेल्डिंग करते समय ट्रेलर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायगढ़। मंगलवार की शाम गैरेज में वेल्डिंग करते समय एक ट्रेलर में आग लग गई। घटना की जानकारी के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 7 बजे के आसपास रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में महमाया मंदिर के पास स्थित एक गैरेज में रोजाना की भांति वेल्डिंग का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान चिंगारी की चपेट में आकर एक ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया और पास ही खड़ी एक अन्य 407 वाहन भी आग की चपेट में आ गया।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद दमकल की टीम को घटना से अवगत कराया गया।  फायर बिग्रेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मषक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नही मिल सकी है।

Search

Archives