रायगढ़। जिला मुख्यालय ने स्थित श्याम मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरो ने मंदिर का ताला तोड़कर लाखों का माल ले उड़े। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय काम्प्लेक्स में स्थित श्याम मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने एक बाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मंदिर से बाबा श्याम के स्वर्ण निर्मित श्रृंगार सामग्री और मंदिर की दानपेटी समेत अन्य कीमती सामान अज्ञात चोरो द्वारा लेकर फरार हो जाने की बात सामने आ रही है।
चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। स्थानीय लोग मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।







