रायगढ़। रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राटरोट रेलवे ट्रैक के किनारे आज शिवनारायण सारथी 30 साल निवासी बरलिया की खून से लथपथ हालत में लाश मिली। परिजनों ने बताया कि शिवनारायण एनटीपीसी रेलवे में पेट्रोलिंग मैन के पद पर कार्यरत था और आज सुबह 6 बजे घर से निकला था।
बताया जा रहा है कि जब वह ड्यूटी में गया था तब कुछ देर बाद ही उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। मृतक के गले में चोट के निशान मिले है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहंुची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा, पुलिस अलग–अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।







