Home » पुलिस ने 10.14 करोड़ के ड्रग्स जब्त किए, 10 गिरफ्तार
देश

पुलिस ने 10.14 करोड़ के ड्रग्स जब्त किए, 10 गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 1 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2026 के बीच चलाए गए विशेष एंटी-ड्रग ऑपरेशन में शहर भर में कुल 10.14 करोड़ से अधिक मूल्य के नारकोटिक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान 10 ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कुल 29.292 किलो प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुए हैं, जिनमें 902 ग्राम (मेफेड्रोन), 20.700 किलो गांजा और 7.690 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा शामिल है। ये ऑपरेशन कांदिवली, वर्ली, बांद्रा, घाटकोपर और आज़ाद मैदान सहित कई इलाकों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत किए गए।

गिरफ्तार किए गए लोगों में नूर आलम सलाउद्दीन शेख (30), मोहम्मद वसीम मोहम्मद सईद खान (41), अलज सिराज बेपारी (51), मोहम्मद फारुख मोहम्मद हारून खान (32), इमरान अयूब शेख (32), समीर सलीम शेख उर्फ बॉबी (42), और अदनान नासिर खान (24) शामिल हैं। बाकी आरोपियों की जानकारी पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि ये मामलों में ड्रग रखने, बेचने और वितरण से जुड़े अपराध शामिल हैं। साथ ही, बड़े ड्रग नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Search

Archives