श्रीनगर। कुलगाम के गुडर वन क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में एक दरमडोरा शोपियां का आमिर अहमद डार है। इसका नाम पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था। वे घाटी में सक्रिय थे और पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ आतंक फैला रहा था। अब सूची में शामिल 8 आतंकी ढेर हुए चुके हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आमिर सी केटेगरी का आतंकी था। आमिर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। 30 सितंबर, 2023 में आतंकी बना था। मारा गया दूसरा लश्कर आतंकी रहमान भाई पाकिस्तानी है। वह काफी समय से पीर पंजाल में सक्रिय था। अधिकारी ने बताया कि 2 अगस्त को कुलगाम के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कच्चीपोरा पुलवामा के हारिस नजीर को मार गिराया था। वह लश्कर आतंकी था।
उसका नाम भी 14 आतंकियों की सूची में शामिल था। 14 सक्रिय आतंकियों में से तीन को 13 मई को शोपियां के शुक्रू और 3 अन्य को 15 मई को त्राल के नादर में मार गिराया था। एक अन्य आतंकी 2 अगस्त को कुलगाम के अखल में ढेर किया गया था। पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची तैयार की थी। पहचाने गए ये आतंकी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। सूची में शामिल 8 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
अब 6 बचे आतंकियों की तलाश जारी है। उनमें 3 हिजबुल और 3 लश्कर के आतंकी हैं। इनमें हिजबुल का ए$कैटेगरी का चीफ ऑपरेशनल कमांडर जुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा, लश्कर का ए$ कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर आदिल रेहमान, हिजबुल का ए$ कैटेगरी का आसिफ अहमद, लश्कर का सी कैटेगरी का नसीर अहमद, हिजबुल का हारुन रशीद और लश्कर का जाकिर अहमद अब सुरक्षाबलों की हिटलिस्ट में शामिल हैं।







