नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 120 अरब डॉलर के रेवेन्यू के आंकड़े को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने ₹11462802000000 (1175919 करोड़ रुपये) के रेवेन्यू के आंकड़े को हासिल करने के इतिहास रच दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में यह मुकाम हासिल किया।
मुकेश अंबानी की रिलायंस ने खुद इसकी जानकारी दी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में पोस्ट करके यह जानकारी दी। उसने लिखा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 2025-26 में 120 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। यह एक ‘अदम्य भारत’ की भावना का प्रमाण है।
टेक्सटाइल से तेल तक फैला है बिजनेस
मुकेश अंबानी का बिजनेस टेक्सटाइल से लेकर तेल तक फैला हुआ है। कंपनी अधिकतर क्षेत्रों में बिजनेस कर रही है। टेलकॉम सेक्टर में में भी इसका दबदबा है। तेल से लेकर रिटेल तक की इस दिग्गज कंपनी ने 2026 में $124 बिलियन का रेवेन्यू कमाया है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली आरआईएल ने कहा, “1966 में एक टेक्सटाइल के सपने से लेकर 2026 में $124 बिलियन के ग्लोबल ग्रुप तक। रिलायंस इंडस्ट्रीज एफवाई 2025-26 में $120 बिलियन के रेवेन्यू के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।”
एफवाई 2026 में रिलायंस को हुआ था 95754 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
24 अप्रैल 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे। नतीजों के लगभग एक महीने बाद कंपनी ने $120 बिलियन के रेवेन्यू के आंकड़े को पार वाली जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में रिलायंस का मुनाफा साल दर साल 12.55ः गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा था।







