Home » पीएम पर ममता बनर्जी के बिगड़े बोल : बोलीं- मोदी हर महिला के पति की तरह बात करते हैं, अपनी पत्नी को क्यों नहीं देते सिंदूर
देश

पीएम पर ममता बनर्जी के बिगड़े बोल : बोलीं- मोदी हर महिला के पति की तरह बात करते हैं, अपनी पत्नी को क्यों नहीं देते सिंदूर

कोलकाता । ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा के सिंदूर वितरण कार्यक्रम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेना के शौर्य पर सियासत करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? हालांकि, मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती, लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के अलग-अलग राज्यों में जनसभा और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सिंदूर खेला और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। इसके अलावा ममता सरकार की भ्रष्ट नीतियों को लेकर हमला बोला।

पीएम मोदी ममता बनर्जी के गढ़ में थे, ऐसे में टीएमसी द्वारा एक्शन का रिएक्शन आना ही था। ममता बनर्जी ने प्रेस वार्ता में कहा कि “सिंदूर का संबंध हर महिला से है। सिंदूर को पवित्र माना जाता है। महिलाएं इसे अपने पति के लिए लगाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती। हर महिला का सम्मान होता है।

ऑपरेशन बांग्ला पर भड़कीं ममता दीदी- ममता बनर्जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा उससे न केवल अंचभित हूं, बल्कि यह सुनना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष मिलकर दुनियाभर में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। राष्ट्रीय हित में  उन्होंने साहसिक कदम उठाया है। ऐसे समय में पीएम मोदी और उनके नेता कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह ऑपरेशन बंगाल करेंगे। ममता बनर्जी पीएम मोदी को ललकारते हुए कहा कि मैं चुनौती देती हूं, हिम्मत है तो कल चुनाव लड़ें। इसके अलावा बनर्जी कहा कि पीएम मोदी जब बंगाल की आलोचन कर रहे हैं, तब मैं आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार का समर्थन कर रही हूं।

Search

Archives