Home » भारी बारिश : मुंबई में दो जगह भूस्खलन, मलबे में दबे लोग, कई ट्रेनें भी रद्द
देश

भारी बारिश : मुंबई में दो जगह भूस्खलन, मलबे में दबे लोग, कई ट्रेनें भी रद्द

मुंबई।   देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ।मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और पुराना हाइवे भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, भारी बारिश देखते हुए कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभी विधायकों और नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दीवार गिरने, भूस्खलन और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं अत्यधिक बारिश का परिणाम हैं, न कि प्रशासन की लापरवाही।

उन्होंने बताया कि पूरा आपदा प्रबंधन तंत्र, नगर निगम और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मुंबई-पुणे मार्ग पर भूस्खलन के बाद यातायात तुरंत रोका गया और राहत कार्य जारी है। फडणवीस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और झरनों व पर्यटन स्थलों पर न जाने की अपील की। वहीं, कांग्रेस ने बारिश से हुई मौतों और हादसों की उच्चस्तरीय जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई, पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिसके कारण पिछले तीन-चार दिनों में 13 लोगों की मौत हुई है।

 

Search

Archives