वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।
अधिकारियों के अनुसार, उसने अपने सहकर्मी को बताया था कि वह शनिवार को शिकागो से लगभग 70 किलोमीटर दूर ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर गया था और गोलीबारी करने की कोशिश की थी, लेकिन जैसे ही उसने ट्रिगर दबाने की कोशिश की, उसकी बंदूक जाम हो गई, जिससे उसकी पूरी साजिश विफल हो गई। खुद को श्वेत वर्चस्ववादी और नव-नाजी बताने वाले आरोपी एलेक्जेंड्रॉस पापोरकिस को पुलिस ने उसके सहकर्मी से मिली गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के घर से स्वचालित राइफल, सैकड़ों कारतूस और बॉडी आर्मर मिले हैं।
हमलावर ने खुद को श्वेत वर्चस्ववादी नव-नाजी बताया। उसके पास से 8 पन्नों का एक नफरती घोषणापत्र भी बरामद हुआ है। यह पत्र भारतीयों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति नफरत से भरा हुआ है। पुलिस द्वारा उसे अदालत में पेश किया गया और उस पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप लगाया गया। कोर्ट ने आरोपी को 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।







