सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आमगांव में पंप चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों संदिग्धों से धक्का-मुक्की की। घटना 15 अक्टूबर की दोपहर की है। किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
सूरजपुर जिले में एक महीने के भीतर चोरी के आरोप में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाने की यह दूसरी घटना है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।







