Home » आईपीएल 2027 से पहले बड़ा उलटफेर : SRH में टी नटराजन की वापसी, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स गए
खेल

आईपीएल 2027 से पहले बड़ा उलटफेर : SRH में टी नटराजन की वापसी, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स गए

अगले साल 2027 में  होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही सभी टीमें अपने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेगी। इस बीच प्लेयर्स की ट्रेडिंग भी शुरू हो चुकी है। आईपीएल की एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बड़ा ट्रेड किया है। टीम में एक बार फिर से तेज गेंदबाज टी नटराजन की वापसी हो चुकी है। जो इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स चले गए थे।

पैट कमिंस की कप्तानी वाली आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाज टी नटराजन को फिर से वापस बुला लिया है। नटराजन ने अपना आईपीएल करियर एसआरएच के साथ ही शुरू किया था और कई साल तक इसी टीम के साथ बने रहे। हालांकि इसके बाद जब टीम ने उन्हें छोड़ दिया तो वे दिल्ली कैपिटल्स चले गए थे। अब सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ट्रेड हुआ है। इसमें नटराजन वापस एसआरएच आ गए हैं, वहीं स्पिन गेंदबाज जीशन अंसारी अ​ब सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं। यानी नीलामी से पहले ही खिलाड़ियों की अदला बदली हो गई है।

नटराजन ने चार साल एसआरएच के लिए खेला, साल 2024 में लिए थे 19 विकेट

आईपीएल की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। नटराजन ने 2020 से 2024 तक पांच सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला। उन्होंने 2024 में अपना सबसे सफल IPL सीजन खेला, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए, जो उस सीजन में किसी भी SRH बॉलर की ओर से लिए सबसे ज्यादा विकेट भी रहे। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

कम हो गई नटराजन की कीमत, करीब आधी ही रह गई है फीस

आईपीएल 2025 से पहले हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीद कर अपने पाले में कर लिया था। अब पता चला है कि नटराजन 5 करोड़ की रिवाइज्ड फीस पर SRH में शामिल होंगे। बात अगर जीशान अंसारी की करें तो उन्होंने 10 IPL मैचों में छह विकेट लिए हैं। अंसारी अपनी मौजूदा फीस 40 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे। अब देखना होगा कि दोनों खिलाड़ी अपनी नई टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Search