महाराष्ट्र. नागपुर शहर में एक व्यक्ति ने शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर छड़ से हमल कर पिता की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित रायपुरकर के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना रात की है। चालक का काम करने वाला अमित नशे की हालत में घर लौटा था, उसने अपनी पत्नी और पिता से शराब के लिए रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस बात पर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया और जब उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो अमित ने लोहे की छड़ से उन पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।







