Home » पुलिस की बड़ी कामयाबी, सेक्सटॉर्शन मामले में महिला क्रिकेटर समेत 3 आरोपी दबोचे गए
देश

पुलिस की बड़ी कामयाबी, सेक्सटॉर्शन मामले में महिला क्रिकेटर समेत 3 आरोपी दबोचे गए

मुंबई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सनसनीखेज सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर, उसके सगे भाई और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मुंबई के एक बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे 63.61 लाख रुपये की मोटी रकम वसूलने का गंभीर आरोप है।

दिल्ली के होटल से दबोचे गए मुख्य आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी जांच के बाद इस गिरोह का पीछा किया। मुख्य आरोपी महिला क्रिकेटर और उसके भाई को नई दिल्ली के एक आलीशान होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को चकमा देने के लिए वे लगातार लोकेशन बदल रहे थे। गिरोह का तीसरा सदस्य, उद्दीन इम्तियाज वानी (22), श्रीनगर से पुलिस के हत्थे चढ़ा। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए रसूखदार लोगों को निशाना बनाता था और वीडियो कॉल के जरिए आपत्तिजनक क्लिप बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

बिजनेसमैन ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। लोकलाज के डर से पीड़ित ने किस्तों में लाखों रुपये दे दिए, लेकिन जब मांग बढ़ती गई, तो उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल इस काले धंधे में किया जा रहा था।

Search

Archives