Home » पत्नी की मौत के चंद मिनट बाद असम के गृह सचिव चेतिया ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
देश

पत्नी की मौत के चंद मिनट बाद असम के गृह सचिव चेतिया ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

गुवाहाटी। असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। चेतिया ने यह कदम अपनी पत्नी की मौत के चंद मिनट के बाद उठाया। असम पुलिस ने गृह सचिव शिलादित्य चेतिया की मौत पर दुख जताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी के निधन के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। चेतिया ने यह आत्मघाती कदम अस्पताल के आईसीयू के भीतर उठाया, जहां महीनों से भर्ती ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित उनकी पत्नी की मौत हुई थी।

2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी शिलादित्य चेतिया गृह सचिव के रूप में तैनाती से पहले तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में कार्य कर चुके थे।

Search

Archives