Home » बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद
कोरबा

बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

कोरबा । बाइक चोरी मामले में थाना उरगा पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दरअसल प्रार्थी द्वारा थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.10.2026 को वह अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AA 7959 से घर आया था। मोटरसाइकिल को घर के सामने खड़ी कर लॉक किया गया था। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल मौके से गायब थी।  आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल एवं आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित कर लगातार पतासाजी की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने का प्रयास कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोहित राजपूत, उम्र 23 वर्ष एवं आकाश यादव, उम्र 19 वर्ष को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया।

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद: आरोपियों के कब्जे से चोरी की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AA 7959 बरामद कर विधिवत जब्त की गई। प्रकरण में थाना उरगा में अपराध क्रमांक 567/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search