Home » चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/ कुसमुण्डा।  चोरी के अलग-अलग मामले में कुसमुण्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी गए 55 हजार का सामान बरामद किया है।

पहले मामले में स्कूल से सामानों की चोरी की गई थी। इसमें स्कूल से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, 2 यूपीएस, साउंड बॉक्स और इंडक्शन चोरी हुआ था। वहीं दूसरे मामले में सामुदायिक भवन से लोहे के ग्रिल वाला दरवाजा चोरी हुआ था।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। इस दौरान पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें  शिवम दास महंत 23 वर्ष, साकिन बिरदा स्कूलपारा,  सुनिल यादव 26 वर्ष साकिन बरभांठा सरईश्रृंगार,  प्रदीप कुमार कंदर 26 वर्ष, साकिन बरभांठा सरईश्रृंगार,  अनिल कुमार ओगरे 27 वर्ष, साकिन बिरदा स्कूलपारा
व आशीष सोनी 33 वर्ष, साकिन बिरदा (सभी थाना कुसमुण्डा,  निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी गए 55 हजार का सामान बरामद किया है।

Search