Home » विमान हादसा : टेकऑफ के तुरंत बाद एअर इंडिया का विमान क्रैश
देश

विमान हादसा : टेकऑफ के तुरंत बाद एअर इंडिया का विमान क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किमी के करीब है। फ्लाइट का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 130 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत और बचाव कार्य जारी है। बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

Search