Home » तेज रफ्तार डंपर ने कलेक्टर की गाड़ी को मारी ठोकर, डिवाइडर पर चढ़ते हुए खंभे से टकराई
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार डंपर ने कलेक्टर की गाड़ी को मारी ठोकर, डिवाइडर पर चढ़ते हुए खंभे से टकराई

मध्यप्रदेश /झाबुआ। सोमवार सुबह मध्यप्रदेश के झाबुआ जिला कलेक्टर नेहा मीणा सड़क हादसे का शिकार हो गई। कलेक्ट्रेट जाते समय उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार डंपर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस समय हुआ जब कलेक्टर मीणा की गाड़ी उनके बंगले से बाहर निकलकर ठीक  सड़क पर आई ही थी कि अचानक पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के वक्त कलेक्टर नेहा मीणा गाड़ी में ही मौजूद थीं। हादसे में कलेक्टर नेहा मीणा, उनके सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक हादसे में सुरक्षित बच गए।

हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब कलेक्टर नेहा मीणा अपने दफ्तर जाने के लिए अपने बंगले से निकली थीं। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कलेक्टर मीणा की गाड़ी का भी नियंत्रण खो गया और सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ते हुए पोल से जा टकराई।  टक्कर से वाहन को नुकसान पहुंचा और साइड ग्लास टूट गए। सुखद पहलू यह रहा कि हादसे में कलेक्टर नेहा मीणा, उनके सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक सुरक्षित बच गए।

आधिकारिक सूचना के अनुसार हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डंपर भी जब्त कर थाने पहुंचा दिया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।

Search

Archives