Home » बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाएगा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भी तैयारी
दिल्ली-एनसीआर देश

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाएगा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भी तैयारी

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शुक्रवार को 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस कदम का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट मीडिया के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। कुछ माता-पिता ने इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन वे इसे लागू करने की व्यवहारिकता को लेकर चिंतित हैं।

सिद्दरमैया ने 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए कहा, ”मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के चलते इसके प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के मकसद से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।”

बाद में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे मोबाइल फोन रख सकेंगे, लेकिन वे इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यह पूछे जाने पर कि इसे स्कूलों, कालेजों या घर पर रेगुलेट कैसे किया जाएगा तो सिद्दरमैया ने कहा, ”हम इसके लिए एक प्रोग्राम बनाएंगे। प्रोग्राम को अंतिम रूप देने के बाद आपको जानकारी दी जाएगी।’

Search

Archives