Home » क्या आप जानते हैं कलौंजी खाने के फायदे, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे
स्वास्थ्य

क्या आप जानते हैं कलौंजी खाने के फायदे, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

इन दिनों सबसे कॉमन मेटाबॉलिक और हार्मोनल समस्याओं में थायरॉइड और डायबिटीज शामिल है। इन दोनों बीमारियों को दवा से सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन थायरॉइड और डायबिटीज में आपकी डाइट अहम भूमिका निभाती है। फायदेमंद भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है और हार्मोन संतुलन बेहतर होता है। इससे आपकी ओवरऑल सेहत में सुधार आने लगता है।

खाली पेट कलौंजी खाने के फायदे

थायरॉइड कम करने का प्राकृतिक उपाय- आप रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी में आधा चम्मच कलौंजी पाउडर का सेवन करना शुरू करें। इससे आपका थायरॉइड प्राकृतिक रूप से ठीक होने लगेगा। कलौंजी का सेवन करने से बालों का झड़ना रोकने और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। कलौंजी के बीज में थाइमोक्विनोन पाया जाता है जो आपके मेटाबॉलिज्म यानि चयापचय और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए किसी जादू से कम नहीं है । आप इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

थायरॉइड को उलट सकता है- कलौंजी के बीजों में थाइमोक्विनोन नामक एक शक्तिशाली बायोएक्टिव यौगिक पाया जाता है, जो अपने मजबूत एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। यह यौगिक थायरॉइड ग्रंथियों के स्वस्थ कामकाज में मददगार हो सकता है और थायरॉइड को कंट्रोल करने में मदद करता है। कलौंजी के छोटे बीज थाइमोक्विनोन से भरपूर हैं, एक ऐसा यौगिक जो प्राकृतिक रूप से थायरॉइड ग्रंथियों के कामकाज को बढ़ावा देता है और उसे कंट्रोल करता है।

बालों का झड़ना कम- कलौंजी के बीज सिर की त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सूजन को कम करने और बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देने से ये बीज सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं। कलौंजी के बीज स्कैल्प को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। इससे सूजन कम होती है और जड़ों को अंदर से पोषण मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए- कलौंजी के बीजों को लाइफ सीड्स कहा जाता है। ये बीज रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोजाना थोड़े कलौंजी के बीज चबाने से शरीर बीमारियों और संक्रमण से दूर रहता है।

डायबिटीज कंट्रोल- मधुमेह को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में भी कलौंजी के बीज खाना अच्छा माना जाता है। कलौंजी भूख कम करने और वसा चयापचय को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद एक्टिव कंपाउंड, थाइमोक्विनोन पेट को लंबे समय तक फुल रखते हैं और जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं।

 

डिस्क्लेमरयह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives