नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एसयूवी के सूखे तालाब में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।
कोतवाली पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर आनंद राज ने बताया, ’यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है, जब 10 लोगों को लेकर एसयूवी गैरतगंज से जाफरखेड़ी गांव में एक शादी में जा रही थी।’
एसएचओ ने बताया पास की पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची और जिला हेडक्वार्टर से 8 किलोमीटर दूर बरगी गांव में हुए हादसे के 15 मिनट के अंदर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए आगे बताया, एक घायल व्यक्ति को एडवांस हेल्थ केयर के लिए भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।
अधिकारी ने बताया कि एसयूव ड्राइवर शायद सड़क के आखिर में लगे साइनबोर्ड को देख नहीं पाया, जिसके बाद तेज रफ्तार गाड़ी 30 फीट गहरे सूखे तालाब में गिर गई, जिसमें पत्थर पड़े थे।
अधिकारी ने बताया कि राजेश लोधी (35), सोनू लोधी (30), जो गाड़ी चला रहा था और चंद्रशेखर (35) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।







