कोरबा। होली के त्यौहार पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में असामाजिक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार किया गया है।
33 आरोपी भेजे गए जेल, 94 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही, शांति भंग करने की आशंका और अड्डेबाजी करने वाले 94 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं (126 ठ, 135(3) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा
01 मार्च 2026 को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर की गई सघन चेकिंग में पुलिस ने निम्नलिखित कार्यवाही कीः
शराब पीकर वाहन चलानाः 27 चालकों पर धारा 185 डट एक्ट के तहत एक्शन।
तीन सवारी : 51 दोपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही।
बिना नंबर प्लेटः 10 वाहनों के खिलाफ चालान।
अड्डेबाजीः रात में बेवजह घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाने वालों को पुलिस ने कड़ाई से खदेड़ा।
“त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सघन चेकिंग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।” कोरबा पुलिस प्रशासन
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।







