Home » दीवार में सेंध लगाकर 6 बकरी व 2 बकरों की चोरी
कोरबा

दीवार में सेंध लगाकर 6 बकरी व 2 बकरों की चोरी

कोरबा।  बांकीमोंगरा के देवरी पंचायत में एक ग्रामीण के कोठा की दीवार में सेंध लगाकर अंदर से 6 बकरी व 2 बकरों की चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट थाना में लिखाई गई है।

बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में जयराम यादव निवासरत है। जो खेती किसानी के साथ ही बकरी पालन करता है। गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात उसके घर के कोठा वाले हिस्से की दीवार की सेंध मारकर अंदर से 6 बकरी व 2 बकरों समेत कुल 8 बकरियों की चोरी कर ली गई। शुक्रवार की सुबह जयराम को पड़ोसियों ने कोठा का दीवार टूटे होने की जानकारी दी तब वहां से बकरियों के चोरी होने का पता चला। जयराम ने ग्रामीणों के साथ गांव समेत बांकीमोंगरा, दीपका, कटघोरा, कुसमुंडा, दर्री व बालको तक पतासाजी की। चोरी किए गए बकरियों का पता नहीं चलने पर बांकीमोंगरा थाना में रिपोर्ट लिखाई गई।  चोरी हुए बकरियों की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Search

Archives