कोरबा। विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर थाना उरगा पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी पूर्व मारपीट का सजायाफ्ता आरोपी रह चुका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 15 जून को थाना में लिखित शिकायत पत्र देकर आरोपी अमित सोनवानी पिता उदय सोनवानी 39 वर्ष निवासी खोड्डल थाना उरगा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कि होली त्यौहार के आसपास जब वह घर में काम कर रहीं थी, उसी समय उसके घर अंदर घुसकर उसे मारने-पीटने का भय दिखाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही इस बात को किसी को बताने पर उसे एवं उसके परिवार को जान सहित मार देने की धमकी दिया। पुनः 15 जून को सुबह 10:30 बजे के आसपास वह अपने घर में अकेली थी, उसी समय अमित सोनवानी जबरन उसके घर घुस गया और उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से खत्म कर देने की धमकी दिया, की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी को घेरबंदी कर पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी अमित सोनवानी पिता उदय सोनवानी 39 वर्ष निवासी खोड्डुल थाना उरगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।







