Home » शराब दुकान के पास मिली संदिग्ध लाश, सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी
कोरबा

शराब दुकान के पास मिली संदिग्ध लाश, सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की नजर लाश पर पड़ी। इसकी सूचना 112 और सिविल लाइन थाना में दी गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि मृतक 32 वर्षीय सीएसईबी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र श्रीवास है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदि था। वह पिछले कुछ दिनों से घर से लापता था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Search

Archives