Home » टॉर्च की रोशनी देख दंतैल हाथी ने ग्रामीण को दौड़ाया, गिरकर हुआ घायल
कोरबा

टॉर्च की रोशनी देख दंतैल हाथी ने ग्रामीण को दौड़ाया, गिरकर हुआ घायल

कोरबा। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज में तीसरे दिन दंतैल हाथी ने ग्राम बीजाडाड़ पहुंचकर उत्पात मचाया। रात्रि बाड़ी में घुसे हाथियों को ग्रामीण ने जब टॉर्च दिखाई तो टॉर्च की रोशनी देख हाथी उसे दौड़ाने लगा। भागते समय गिरकर ग्रामीण घायल हो गया। उसे पसान के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  सुखद पहलू यह रहा कि हाथी ग्रामीण के नजदीक नहीं आया।  परिजन भी शोर मचाने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। बता दें हाथी पिछले तीन दिनों से गांव में विचरण कर रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। हाथी ने उत्पात मचाते हुए अब तक  3 ग्रामीणों के मकान को भी तोड़ चुके हैं।

Search

Archives