कोरबा। पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी एवं थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी अंतर्गत थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 497/2026 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई स्कूटी की पतासाजी एवं विवेचना के दौरान 2 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में उनके द्वारा अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया गया। चोरी गई स्कूटी बरामद कर विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गैस सिलेंडर एवं स्टील सामग्री चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी दिलचंद आदिले पिता वेद राम आदिले उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास खम्हरिया को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी द्वारा घर के पीछे रखे गैस सिलेंडर एवं स्टील सामग्री चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद कर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।







