महाराष्ट्र में शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड को धमकी भरा फोन कॉल आया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर धमकी दी। कॉल कर आरोपी ने कहा, “मैं घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा।” धमकी भरा कॉल आने के बाद जितेंद्र आव्हाड ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल, कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान और धमकी के पीछे की वजह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कल ही शाम करीब आठ बजे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉप पर जानलेवा हमला हुआ। अब तक इस मामले में पुलिस ने तीन शूटर्स को पकड़ा है। टाइगर पर हमले से पहले शूटर्स ने रेकी की थी। ये नेपाल भागने की फिराक में थे, राजस्थान से इन्हें पकड़ा गया।







