Home » अधजली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा

अधजली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के हुंकरा पहाड़ी पर अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। कटघोरा थाना प्रभारी धरमराज तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थानांतर्ग हुंकरा पहाड़ी के पास एक युवक की अधजली लाश पाई गई है। मृतक की शिनाख्ति नहीं हो सकी है। सुबह-सुबह दिशा मैदान के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने जब लाश देखी तब सरपंच के साथ ही कटघोरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मौके पर एक जोड़ी चप्पल और एक सायकल पाई गई है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Search

Archives