Home » गुरसिया के पास तेज रफ्तार हाइवा पलटा
कोरबा छत्तीसगढ़

गुरसिया के पास तेज रफ्तार हाइवा पलटा

कोरबा। कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-130 में रात्रि लगभग 11 बजे एक बड़ा सड़क़ हादसा होते-होते टल गया। जल्के से गिट्टी लोड कर जा रहा एक हाईवा ग्राम गुरसिया के पास अचानक अनियंत्रित हो सड़क़ किनारे जाकर पलट गया।

हाईवा होटल या आसपास के मकानों से टकराने से पहले ही रुक गया। इस कारण होटल और मकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। होटल में मौजूद कर्मचारी और घर में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। यदि वाहन टकरा जाता तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। दुर्घटना में हाईवा चालक को अंदरूनी चोटें आई हैं। चालक को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया जा रहा हैं कि हाईवा चालक सामने से आ रहे ट्रैक्टर और बोलेरो वाहन को बचाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ऩे से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया और यातायात सामान्य हुआ।

Search

Archives